{"_id":"5abb9f604f1c1bea298b4592","slug":"51522245472-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज चंबा को मिले दो नए डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज चंबा को मिले दो नए डॉक्टर
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज को बुधवार को दो नए डॉक्टर मिल गए हैं। इसमें एक डॉक्टर के एनेस्थीसिया तो एक माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सेवाएं देंगे। दोनों डॉक्टर सोमवार को ज्वाइनिंग देंगे। इससे अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या 100 से बढ़कर 102 हो जाएगी। एनेस्थीसिया विभाग में डॉक्टर के ज्वाइन करने के बाद मेडिकल कॉलेज में चार एनेस्थीसिया के चिकित्सक हो जाएंगे।
इससे मरीजों के ऑपरेशन के लिए अब लंबी तारीखें नहीं मिलेंगी। कुछ माह पहले अस्पताल में एक ही एनेस्थीसिया का डॉक्टर था। इसकी वजह से मरीजों के ऑपरेशन समय पर नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन
विशेषज्ञों को एनेस्थीसिया से समय लेकर मरीजों के ऑपरेशन करने पड़ रहे थे। मगर अस्पताल प्रबंधन ने दो एनेस्थीसिया डॉक्टर की तैनाती हो गई। इससे अस्पताल में तीन एनेस्थीसिया हो गए। मौजूदा समय में अस्पताल में मरीजों को ऑपरेशन के लिए लंबी तारीखें नहीं दी जा रही हैं। ऐसे में एक और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ आने से मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं मेडिकल कॉलेज के दूसरे सत्र को शुरू करने के लिए भी डॉक्टरों ओर प्रोफेसर के पद भरे जा रहे हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में चलने वाले सभी विभागों को सुचारू रूप से चलाने की व्यवस्था की जा रही है।
इसी कड़ी में माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एक प्रोफेसर के ऑर्डर करवाए गए हैं। ताकि एमबीबीएस के दूसरे सत्र को शुरू करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए। हालांकि मंगलवार को ही एमसीआई की टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया है। इसमें एमसीआई ने कोई आपत्ति नहीं लगाई गई है। इससे एमबीबीएस के दूसरे सत्र के शुरू होने का रास्ता शुरू हो गया है।
जल्द ज्वाइन करेंगे दो नए डॉक्टर: डॉ. अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में दो नए डॉक्टरों के ऑर्डर हुए हैं। जोकि सोमवार को ज्वाइन करेंगे। इससे अस्पताल में मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।