फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   टैक्सी स्टैंड पर तीन लाख से बना शौचालय, नहीं मिल रहा लाभ,

टैक्सी स्टैंड पर तीन लाख से बना शौचालय, नहीं मिल रहा लाभ,

Wed, 28 Mar 2018 07:27 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
टैक्सी स्टैंड पर तीन लाख से बना शौचालय, नहीं मिल रहा लाभ,
टैक्सी स्टैंड पर तीन लाख से बना शौचालय पर लटका ताला
विज्ञापन

चार माह से सार्वजनिक शौचालय बंद, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। पुराना बस स्टैंड भरमौर के पास टैक्सी स्टैंड पर बने सार्वजनिक शौचालय पर चार माह से ताला लटका है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को शौच के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। इससे प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन की पोल खुलती नजर आ रही है।
गौरतलब है कि विकास खंड भरमौर ह्वह्य टैक्सी स्टैंड के पास तीन लाख रुपये की लागत सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया गया है। मगर निर्माण पूरा होने के बाद भी शौचालय को चालू नहीं किया गया। इसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं। बीते वर्ष व्यापार मंडल भरमौर और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने टैक्सी स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की थी। शौचालय न होने से यात्रियों और महिलाओं को काफी परेशानी होती थी। प्रशासन ने व्यापार मंडल की मांग को जायज ठहराते हुए टैक्सी स्टैंड के पास सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए तीन लाख रुपये स्वीकृत किए। इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मगर अभी तक इसे चालू नहीं किया जा सका है। व्यापार मंडल के प्रधान विनोद शर्मा, पूर्व प्रधान मनोज, सुधीर कुमार, जय करण और प्रीतम चंद ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक शौचालय को जल्द चालू करवाया जाए। पंचायत की प्रधान सलोचना कपूर ने बताया कि इस शौचालय का निर्माण विकास खंड भरमौर ने किया है। अभी तक शौचालय पंचायत के हैंड ओवर नहीं किया गया है।
विज्ञापन


शौचालय का निर्माण कार्य अधूरा : चमन चौहान
कनिष्ठ अभियंता चमन चौहान ने बताया कि अभी तक शौचालय निर्माण का कुछ कार्य अधूरा है। इसके पूरा होने के बाद ही इसे चालू किया जाएगा।

जल्द शुरू होगा सार्वजनिक शौचालय : बाल कृष्ण
उपमंडलाधिकारी बाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि इस बारे में संबंधित विभाग से पूरी जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही शौचालय को जल्द शुरू करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed