{"_id":"5aaaa07f4f1c1ba7758b5a84","slug":"51521131647-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में मरीजों को मिलेगा स्वच्छ पानी, लगेंगे तीन एक्वागार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में मरीजों को मिलेगा स्वच्छ पानी, लगेंगे तीन एक्वागार्ड
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधा के लिए तीन एक्वागार्ड लगाए जा रहे हैं। इसमें से एक एक्वागार्ड को अस्पताल की तीसरी मंजिल में स्थापित कर दिया गया है। जबकि दो एक्वागार्ड को लगाने के लिए उपयुक्त स्थान तलाशा जा रहा है। अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और तीमारदारों की अकसर शिकायत रहती थी कि उन्हें पीने के पानी के लिए ग्राउंड फ्लोर में जाना पड़ता है। इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मरीजों की इस समस्या का समाधान करने के लिए तीन एक्वागार्ड लगाने का निर्णय लिया है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों की समस्या का समाधान हो जाएगा। तीमारदार राजेश कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, राकेश, देसराज, कमल कुमार, जितेंद्र, राज कुमार, रवि कुमार, नरेंद्र और केवल कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एक्वागार्ड लगाने से मरीजों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
उन्हें पीने के पानी के लिए चौथी और तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर में नहीं जाना पड़ेगा। प्रबंधन ने हर मंजिल में एक एक्वागार्ड लगाने का फैसला लिया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि अस्पताल की तीसरी मंजिल में एक्वागार्ड स्थापित कर दिया गया है। जबकि दो एक्वागार्ड शीघ्र ही लगा दिए जाएंगे। इससे मरीजों के पीने की पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन