{"_id":"5a1ee7914f1c1b86698be8c1","slug":"51511974801-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुड्डू स्कूल में डॉ वंदना ने जांचा स्वयंसेवियों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुड्डू स्कूल में डॉ वंदना ने जांचा स्वयंसेवियों का स्वास्थ्य
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुड्डू में एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने योग के विभिन्न आसन किए। इसके बाद शिविर में स्वयंसेवियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वंदना राणा ने स्वयंसेवियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान स्वयंसेवियों को रक्तदान की महत्ता और हस्त प्रक्षालन सहित स्वयं स्वस्थ रहने के साथ-साथ जीवन में रक्तदान करने के बारे में प्रेरित किया गया। डॉ वंदना ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया और उन्हें ग्रामीणों को भी इस बारे में जागरूक करने का आह्वान। शिविर के बाद स्वयंसेवियों ने लुड्डू के प्राचीन जल स्रोत का रास्ता साफ किया। साथ पनिहार में भी सफाई की। एनएसएस प्रभारी केवल शर्मा और ममता शर्मा ने बताया कि वीरवार को विद्यार्थी जुम्महार में जाकर नाग मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर स्कूल का सभी स्टाफ मौजूद रहा।