{"_id":"5ab91f0c4f1c1beb3f8b50a0","slug":"41522081548-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों बीपीएल सूची से काटी गई असहाय फूलां देवी, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर क्यों बीपीएल सूची से काटी गई असहाय फूलां देवी, जांच शुरू
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
एचएएस अधिकारियों को तीसरी बार नोटिस जरी किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)।
भटियात की खडेट पंचायत के गोधरा गांव की असहाय फूलां देवी का नाम बीपीएल से हटाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। विकास खंड अधिकारी भटियात अरविंद गुलेरिया ने पंचायत के प्रधान से जवाब तलब किया है।
बीडीओ मामले की गहनता से जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि फूलां देवी का नाम काटकर किसी अन्य को बीपीएल सूची में शामिल किया गया। असहाय होने के कारण फूलां देवी का नाम हटाए जाने पर सवाल है कि ऐसा किस नियम के तहत किया गया। फूलां देवी का नाम क्यों बीपीएल सूची से काटा गया इस बारे में विकास खंड कार्यालय की ओर से छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फूलां देवी असहाय लड़की है। वह न चल सकती है और न ही बोल सकती है। इसके अलावा दुनिया देखने में भी असमर्थ है। असहाय फूलां देवी की बहन ही उसकी देखभाल कर रही है। तीन साल पहले उसके माता-पिता की मौत हो गई। जबकि इसके बाद भी फूलां देवी का बीपीएल सूची से नाम काट दिया गया। इसके चलते सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं से फूलां देवी वंचित हो गई है। मामला हाल ही में सामने आया। इसके बाद अब विकास खंड कार्यालय की ओर से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विकास खंड अधिकारी भटियात अरविंद गुलेरिया ने बताया कि संबंधित पंचायत प्रधान से जवाब-तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कार्यालय की ओर से इस मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही फूलां देवी को बीपीएल सूची से काटने की वजह का खुलासा किया जाएगा।