फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बीस घंटे बाद रोशन हुई पांच पंचायतें

बीस घंटे बाद रोशन हुई पांच पंचायतें

Thu, 22 Mar 2018 07:47 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
बीस घंटे बाद रोशन हुई पांच पंचायतें
बीस घंटे बाद पांच पंचायतों बिजली हुई बहाल
विज्ञापन

चंबा उपमंडल की पंचायतों के लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी, राहत की सांस ली
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार (चंबा)। चंबा उपमंडल के तहत पांच ग्राम पंचायतें बीस घंटे बाद रोशन हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बिजली गुल होने के चलते सबसे बड़ी राहत स्कूली छात्र-छात्राओं को मिली है। गौरतलब है कि बुधवार को ग्राम पंचायत कोहलड़ी, खज्जियार, सिंगी, बसोधन और रठियार में अचानक बिजली गुल हो गई थी। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालत यह थी कि ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी। वहीं दूसरी ओर वार्षिक परीक्षाओं के चलते स्कूली छात्र-छात्राएं को भी दिक्कतें पेश आईं। वीरवार को विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति बहाल की। रठियार पंचायत के उपप्रधान पवन कुमार, चमनलाल, पवन कुमार, मनोज कुमार, चंद्रेश कुमार, कुलदीप कुमार, विपन कुमार, कर्मचंद, मदन लाल, शंकर सिंह, पृथ्वी सिंह, विजय कुमार, हेम सिंह और सैन सिंह ने बताया कि बिजली की समस्या पंचायतों में मार्च माह से चल रही है। इसके चलते बार-बार बिजली गुल हो रही है। इस समस्या बारे में कई बार आग्रह किया जा चुका है। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता हरी सिंह ने बताया कि वीरवार को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी होने के चलते बिजली गुल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed