फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   35 people cross pangi valley

वीरवार को 35 लोगों ने आर-पार की पांगी घाटी

Thu, 25 Feb 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)। Updated Thu, 25 Feb 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

किलाड़ से चंबा पहुंचा हेलीकॉप्टर वीरवार को टेक चंद के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। टेक चंद किलाड़ में दो दिन पूर्व गंभीर रूप से बीमार हो गया था।

विज्ञापन


उसकी हालत बेहद नाजुक थी और उसे सड़क मार्ग से चंबा नहीं लाया जा सकता था। वीरवार को किलाड़ और चंबा के बीच हुई उड़ान के माध्यम से टेक चंद को चंबा लाया गया और यहां के क्षेत्रीय अस्पताल में उसे उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। टेक चंद के तीमारदारों ने बताया कि उड़ान नहीं होती तो हालात मुश्किल हो सकते थे। वीरवार को हेलीकॉप्टर ने किलाड़-चंबा और चंबा-अजोग के बीच उड़ान भरी। जिसमें कुल 35 लोगों ने घाटी को आर-पार किया है। इन सभी लोगों ने लंबे समय से आवेदन कर रखे थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


 पहली उड़ान में हेलीकॉप्टर किलाड़ से 18 लोगों को चंबा लाया। जिनमें से दस पांगी के बाशिंदे तो आठ सरकारी कर्मचारी थे। वापसी में चंबा से हेलीकॉप्टर पांगी स्थित अजोग हवाई अड्डे के लिए सत्रह लोगों को अपने साथ ले गया। जिनमें दस आम आम नागरिक और सात सरकारी कर्मचारी शामिल रहे। उधर इस संबंध में लोगों में रोष भी है कि कहीं मौसम को देखते हुए पांगी से चंबा के बीच हवाई उड़ानें बंद न कर दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्थिति को देखते हुए पहले भी पांगी वासी सड़क मार्ग को यात्रा की दृष्टि से सुरक्षित हो जाने तक हवाई उड़ान सेवा जारी रखने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में आरसी पांगी आईके भारद्वाज ने बताया कि प्रशासन लोगों की सुविधा पूरा ध्यान रख रहा है। हवाई उड़ान सेवा जारी रखने को लेकर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed