फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   323 Scheduled Caste youth did not get unemployment allowance

Chamba News: अनुसूचित जाति के 323 युवाओं को नहीं मिला बेरोजगारी भत्ता

Sun, 01 Oct 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Oct 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
323 Scheduled Caste youth did not get unemployment allowance
चंबा। जिला चंबा के 323 अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवाओं का बेरोजगारी भत्ता लटक गया है। योजना के तहत बजट की व्यवस्था न होने से यह समस्या आई है।
विज्ञापन

हालांकि, विभाग की ओर से मांग भेजी गई है। पत्राचार भी किया जा रहा है, मगर अभी तक बजट का प्रावधान नहीं हो पाया है। एक तरफ अगस्त का भत्ता लटका है, वहीं अब सितंबर के भत्ते की अदायगी भी नहीं हो पाई है। सरकार की ओर से बजट की व्यवस्था न करने से बेरोजगार युवाओं के खातेे में भत्ते की किस्त नहीं आई है।


जिले के सामान्य श्रेणी के बेरोजगार युवाओं को नियमित तौर पर किस्त की अदायगी हो रही है, मगर अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले युवाओं को किस्त के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि योजना के तहत एक साथ सभी श्रेणियों के लिए बजट का प्रावधान रहता था, मगर इस साल यह व्यवस्था बदल दी गई है। अब सामान्य श्रेणी के लिए अलग से बजट का प्रावधान सरकार कर रही है। अनुसूचित जाति के पात्र युवाओं के लिए सरकार अलग से राशि जारी कर रही है। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में ऐतिहासिक चंबा चौगान में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस योजना का शुभारंभ किया था। योजना का मकसद बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता देना है।
विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने माना कि अनुसूचित जाति श्रेणी के तहत बजट नहीं है। इस श्रेणी के बेरोजगार युवाओं को भत्ता नहीं मिल रहा है। कहा कि इस बारे में मांग भेजी गई है। जैसे ही बजट पहुंचेगा, नियमित तौर पर किस्त डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed