{"_id":"5cab77d4bdec22145b20f5a8","slug":"31554741204-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की गंदगी से उटीप गांव में लगे कूड़े के ढेर, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की गंदगी से उटीप गांव में लगे कूड़े के ढेर, ग्रामीणों में रोष
Tue, 09 Apr 2019 12:39 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चंबा-पनेला मार्ग पर पनेला जीरो प्वाइंट के समीप शहर से निकलने वाली गंदगी फेंकने पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। हालत यह है कि कूड़े के ढेरों की वजह से ग्रामीण परिवेश में बदबू फैल गई है। ऐसे में लोग मुंह पर रुमाल रखकर यहां से गुजरते हैं। लोगों ने बताया कि यहां कूड़ा नगर परिषद फेंक रहा है। इसकी वजह यह है कि नगर परिषद चंबा ने अभी तक कूड़ा निष्पादन के लिए कोई स्थान नहीं चिन्हित किया है। इस कारण शहर की गंदगी ग्रामीण क्षेत्रों में फेंकी जा रही है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
गौरतलब है कि शहर का कूड़े को सही तरीके से निष्पादित करने में नगर परिषद चंबा असमर्थ है। इसके चलते शहर का कूड़ा ग्रामीण क्षेत्रों में फेंका जा रहा है। भूपेंद्र सिंह, राजेश कुमार, रोशन लाल, नेक सिंह, परमेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, देवी चंद, राजकुमार, प्रताप चंद, बलदेव सिंह, सम्मी कुमार, योगराज, चमन सिंह, प्रीतम चंद, ज्ञान चंद और लाल चंद का कहना है कि नगर परिषद चंबा ने पहले कुरांह में कूड़ा संयंत्र बनाया था।
मगर यहां कूड़े का उचित तरीके से निष्पादन नहीं किया गया। इस कारण कुरांह के ग्रामीणों ने विरोध कर इसे बंद करवा दिया। मगर अब नगर परिषद चंबा को कूड़ा संयंत्र के लिए कोई भी जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में शहर की गंदगी गांवों में पहुंचाकर वातावरण को खराब नगर परिषद कर रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द इस मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए।