फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   29 निजी स्कूलों की बैठक में से चार निजी स्कूल प्रबंधक नदारद, आज अंतिम मौका

29 निजी स्कूलों की बैठक में से चार निजी स्कूल प्रबंधक नदारद, आज अंतिम मौका

Fri, 05 Apr 2019 09:42 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Fri, 05 Apr 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
29 निजी स्कूलों की बैठक में से चार निजी स्कूल प्रबंधक नदारद, आज अंतिम मौका
चंबा। उच्च शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय में शुक्रवार को निजी स्कूल प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने की। बैठक में विभिन्न निजी स्कूलों के प्रबंधकों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही इन निर्देशों की अनुपालना हर हाल में करने के लिए उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने आदेश दिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने निजी स्कूल प्रबंधकों को कहा है कि बेतहाशा फीस बढ़ोतरी न की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि फीस बढ़ोतरी करने से पहले अभिभावकों को विश्वास में लिया जाए ताकि किसी प्रकार का रोष उत्पन्न न हो सके। बैठक के दौरान निजी स्कूल प्रबंधकों को पीटीए व स्कूल प्रबंधन समिति का गठन करने बारे भी आदेशित किया। इसके अलावा निजी स्कूल प्रबंधकों को हिदायत दी गई कि वे स्कूल परिसर में किताबें, स्टेशनरी व यूनिफॉर्म आदि न बेचें। यदि निजी स्कूल प्रबंधक ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने ऑडिट रिपोर्ट कार्यालय में जमा करवाने के भी आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि निजी स्कूलों में योग्यता के आधार पर शिक्षकों की तैनाती की जाए साथ ही निर्धारित सैलरी की भी व्यवस्था स्कूूल प्रबंधन करें। बैठक में उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के आदेश दिए। शुक्रवार को कार्यालय में 29 निजी स्कूलों के प्रबंधकों की बैठक आयोजित होनी थी। लेकिन चार निजी स्कूलों के प्रबंधकों ने बैठक में भाग नहीं लिया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक की ओर से स्पष्ट किया है कि शनिवार को भी जिला के शेष 23 स्कूलों की बैठक होगी। जिसमें शुक्रवार को अनुपस्थित निजी स्कूल प्रबंधक भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में भाग न लेने वाले निजी स्कूल प्रबंधकों के नाम उच्च शिक्षा निदेशालय आगामी कार्रवाई के लिए भेजें जाएंगे। गौरतलब है कि निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी का मामला बढ़ता जा रहा है। जिस कारण अभिभावक आंदोलन के मूड़ में है। ऐसे में निदेशालय की ओर से समस्त उपनिदेशकों को अपने-अपने जिला में बैठकों का आयोजन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed