{"_id":"5bca16a7bdec2269b5182988","slug":"31539970727-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूरा पहलवान ने जीती बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूरा पहलवान ने जीती बड़ी माली
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। विजय दशमी के उपलक्ष्य पर आयोजित दशहरा दंगल प्रतियोगिता की बड़ी माली का खिताब पठानकोट के भूरा पहलवान ने जीता। भूरा पहलवान ने अमृतसर के पहलवान सूरज को पछाड़ लगाते हुए माली पर कब्जा किया। पहलवान को इनाम स्वरूप 15 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। जबकि, उपविजेता सूरज पहलवान को आठ हजार रुपये देकर नवाजा गया।
वहीं, छोटी माली के लिए महेंद्र और रमेश के बीच में रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें महेंद्र ने रमेश को मात देकर छोटी माली पर कब्जा किया। विजेता पहलवान को सात हजार रुपये जबकि छोटी माली के उपविजेता रमेश को पांच हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। दशहरा के उपलक्ष्य पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल प्रतियोगिता में जिला के अलावा बाहरी राज्यों पठानकोट, दिल्ली, अमृतसर, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने शिरकत की। उन्होंने दंगल के विजेता और उपविजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में दंगल देखने के लिए चौगान में लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन