फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सुनारा का तागी गांव आजादी के बाद भी नहीं जुड़ पाया सड़क से

सुनारा का तागी गांव आजादी के बाद भी नहीं जुड़ पाया सड़क से

Fri, 20 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सुनारा का तागी गांव आजादी के बाद भी नहीं जुड़ पाया सड़क से
सुनारा का तागी गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम
विज्ञापन

ग्रामीणों को तीन किमी रोजाना करनी पड़ती है पैदल सफर, परेशानी
सड़क न बनने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे सभी ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। ग्राम पंचायत सुनारा का तागी गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम है। इसको लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को आम सभा का आयोजन किया। इसमें गांव को सड़क से जोड़ने को लेकर रणनीति बनाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि तागी गांव आजादी के बाद भी सड़क से नहीं जुड़ पाया है। हालांकि गांव के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क स्वीकृत है। इसका कार्य भी शुरू हो गया था। मगर बग्गा पुल तक ही सड़क बन पाई। उससे आगे सड़क का कार्य एक इंच भी नहीं बढ़ पाया है। स्थानीय निवासी उत्तम चंद, सत्य प्रकाश, जगदीश, मखौली राम, बाल कृष्ण, मंगनु राम, रमेश कुमार और तिलक राज ने बताया की तागी गांव की 1500 आबादी आज तक सड़क सुविधा को तरस रही है। मगर सरकार और प्रशासन गांववासियों को यह सुविधा नहीं दे पाए हैं। लोगों को सामान तीन किमी बग्गा पुल से खच्चरों के जरिये लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने विधायक जियालाल से मांग की कि बग्गा पुल से तागी गांव तक सड़क का कार्य शीघ्र पूरा करवाया जाए। ताकि लोगों को सड़क सुविधा नसीब हो सके। अन्यथा ग्रामीण आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर देंगे। लोनिवि के एसडीओ राख ठाकुर सिंह ने बताया कि पहले ये परिक्षेत्र लोनिवि के मंडल चंबा के तहत आता था। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी जमीनें विभाग के नाम नहीं की गई थी। इसके चलते टेंडर नहीं हो पाए थे। उन्होंने कहा कि एक अन्य सड़क का निर्माण कार्य चला है, यह आगे जाकर तागी गांव तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed