{"_id":"6735e9420c320a2c950bd8a1","slug":"30-meritorious-people-will-be-honored-chamba-news-c-88-1-cmb1003-137157-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 30 मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 30 मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीएस स्कूल डलहौजी में 17 को होगा समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। हिमोत्कर्ष जन कल्याण परिषद डलहौजी का वार्षिक समारोह 17 नवंबर को डलहौजी पब्लिक स्कूल में होगा। समारोह सेवानिवृत्त परियोजना निदेशक एसके डुडेजा और एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। समारोह में हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित दसवीं और बारहवीं में जिला के टॉप 30 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। मेधावियों को नकद छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को आवाजाही का खर्चा भी दिया जाएगा। हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद डलहौजी की ओर से प्रतिस्पर्धा की भावना को पोषित करने के लिए डलहौजी के निजी व सरकारी स्कूलों के बीच अंतर स्कूली प्रतियोगिता शृंखला का आयोजन करवाया गया था। प्रतियोगिताओं में सफल रहने वाले प्रतिभागियों को भी समारोह के दौरान ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में अपने कार्यक्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यों से अमूल्य योगदान देने वाले पांच विभूतियों को चंबा श्री पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें एचआरटीसी चालक मदन लाल, उड़नपरी सीमा कुमारी, अध्यापक सुनील शर्मा, पैरा खिलाड़ी अजय कुमार और थाना प्रभारी डलहौजी जगबीर सिंह को सम्मानित किया जाएगा।