{"_id":"655e351e28a550920c0ef7b6","slug":"220-kv-current-will-run-through-two-dozen-villages-of-the-district-chamba-news-c-88-1-ssml1006-12589-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले के दो दर्जन गांवों से ऊपर से दौड़ेगा 220 केवी का करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले के दो दर्जन गांवों से ऊपर से दौड़ेगा 220 केवी का करंट
Wed, 22 Nov 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा के दो दर्जन गांवों से गुजरने वाली 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन को चालू करने की तैयारी है। इन गांवों में रहने वाले लोगों को एचपीपीटीसीएल ने ट्रांसमिशन लाइन से दूर रहने की चेतावनी दी है।
लाइन के नजदीक जाने से व्यक्ति करंट की चपेट में आ सकता है। इससे जान-माल का नुकसान भी हो सकता है। एचपीपीटीसीएल ने पुखरी, भटका, भुमनोथा, गंदवार, बगोड़ी, खुमेई, थारूई, महुआ, सेई, खल्ली, नाणू, चंद्रोली, सुंगल, बाड़ीदेहरा, उटीप, कठन्ना, लुड्डू, उलियाणू, जंजला, तंदोला, गुड्डा, करियां और रजेरा के लोगों से सावधानी पूर्वक रहने की अपील की है। 220 केवी की ट्रांशमिशन लाइन इन्हीं गांवों से होती हुई पुखरी से रजेरा तक पहुंची है। लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। अब इसे सुचारू किया जा रहा है। इस ट्रांसमिशन लाइन की लंबाई 18 और 20 किलोमीटर है।
कई साल से एचपीपीटीसीएल ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का कार्य करवा रहा था। कई जगह टावर खड़े किए गए। इन टावरों के जरिये 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन को हवा में लटकाया गया है। हालांकि, एचपीपीटीसीएल ने इस बात का विशेष ध्यान रखा है कि यह लाइन लोगों की पहुंच से दूर रहे। बावजूद इसके कई बार अज्ञानता के चलते लोग लाइन को छूने का प्रयास करते हैं। ऐसे में सभी लोगों को लाइन चालू करने के बारे में अवगत करवा दिया गया है। इसके चालू होने से दो दर्जन गांवों के ऊपर से अब 220 केवी का करंट दौड़ेगा। एचपीपीटीसीएल के वरिष्ठ प्रबंधक राज सिंह ने बताया कि 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन को सुचारू किया जा रहा है। संबंधित गांवों के लोग लाइन से दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
--