फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पुर्थी से आठ दिन बाद भी प्रशासन नहीं हटा सका शराब का ठेका

पुर्थी से आठ दिन बाद भी प्रशासन नहीं हटा सका शराब का ठेका

Fri, 09 Nov 2018 10:42 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
पुर्थी से आठ दिन बाद भी प्रशासन नहीं हटा सका शराब का ठेका

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांगी (चंबा)। ग्राम पंचायत पुर्थी में ग्रामीणों के चक्का जाम करने के बाद भी यहां से शराब का ठेेका अभी तक नहीं हटाया गया है। इसको लेकर लोगों में प्रशासन को लेकर खासा रोष है। हालांकि ग्रामीणों ने प्रशासन को शराब का ठेका हटाने के लिए 18 नवंबर का अल्टीमेटम दिया है। ग्रामीणों ने साफ किया है कि तय समय अवधि में शराब का ठेका स्थानांतरित नहीं किया गया तो मजबूर होकर वह उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

गौरतलब हो कि एक नवंबर को वन विभाग के परिक्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में पुर्थी पंचायत के बाशिंदों ने नौ घंटों तक चक्का जाम किया था। इस दौरान नायब तहसीलदार पांगी ने शराब ठेके को दूसरी जगह पर स्थानांतरित करने के बारे में सख्त निर्देश जारी किए गए थे। नायब तहसीलदार के आश्वासन बाद ही ग्रामीणों सड़क से हटने को तैयार हुए थे।
विज्ञापन


हैरानी की बात तो यह है कि 8 दिन बीत जाने के बाद भी उक्त स्थान से शराब का ठेका दूसरी जगह पर स्थानांतरित नहीं किया जा सका है। ऐसे में ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को एक बार फिर से ज्ञापन सौंपकर 18 नवंबर से पहले-पहले शराब के ठेके को उक्त स्थान से हटाए जाने के बारे में चेताया है। ग्रामीण राजकुमार, विजय मालूम जोशी, हीरालाल, भूरी सिंह, मेहर चंद, अंश चंद, देवी चंद, चैन सिंह और ओमप्रकाश समेत कई लोगों ने तहसीलदार रोशन लाल को ज्ञापन दिया है कि 18 नवंबर से पहले वहां से ठेका नहीं उठाया जाता है तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। नायब तहसीलदार पांगी वीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें शराब का ठेका स्थानांतरित करने के बारे में ज्ञापन सौंपा गया है। जल्द ही शराब का ठेका दूसरी जगह पर स्थानांतरित करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed