फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में रावमापा करियां बना ओवरऑल विजेता

सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में रावमापा करियां बना ओवरऑल विजेता

Sat, 20 Oct 2018 11:14 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में रावमापा करियां बना ओवरऑल विजेता

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। अंडर-14 जिलास्तरीय छात्र और छात्रा वर्ग की दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां ओवर ऑल विजेता बना। इस दौरान सुगम गायन प्रतियोगिता, समूह गान प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई। छात्र वर्ग की प्रतियोगिताओं के तहत सुगम गायन वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय पल्यूर द्वितीय स्थान पर रहा। समूहगान प्रतियोगिता में रावमापा करियां प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय पल्यूर द्वितीय स्थान पर रहा।

जबकि लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां पहले और राजकीय उच्च पाठशाला पल्यूर ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में रावमापा छनाणु ने प्रथम स्थान अर्जित किया। अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत आयोजित सुगम गायन प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय पल्यूर प्रथम और रावमापा सरोल दूसरे स्थान पर रहा। समूहगान प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय पल्यूर द्वितीय स्थान पर रहा। लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुड्डू ने पहला स्थान हासिल किया जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर दूसरे स्थान पर रहा और रावमापा बाट तृतीय स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में रावमापा सरोल पहले और रावमापा करियां ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि पब्लिक स्कूल लचोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


अंडर-14 जिलास्तरीय छात्र और छात्रा वर्ग की दो दिवसीय स्कूली सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की प्रधानाचार्य नीलम वर्मा ने किया गया। जबकि समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि प्रारंभिक शिक्षा उप शिक्षा निदेशक एलीमेंट्री चंबा फौजा सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले बच्चों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। समापन समारोह में मुख्यातिथि फौजा सिंह ने विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed