{"_id":"5acf83fc4f1c1b4a3e8b4ba3","slug":"21523549180-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से किहार की ऊंची पहाड़ियां हुई सराबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से किहार की ऊंची पहाड़ियां हुई सराबोर
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
snowfall in himachal
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किहार (चंबा)। किहार सेक्टर की ऊंची पहाड़ियां अप्रैल माह में बर्फबारी से सराबोर हो गई है। बुधवार देर रात पद्दरी जोत, फैजाल, सोणतिथ, बन का गोठ और मराली धार में तीन से चार इंच तक हिमपात हुआ।
बर्फबारी के बाद समूचा किहार इलाका प्रचंड ठंड की चपेट में आ गया है। इससे गर्म एक बार फिर लोग गर्म कपडे़ पहनने को मजबूर हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से किहार में मौसम खराब रहा।
विज्ञापन
दोपहर लगातार बारिश होने से जहां तापमान में कमी हुई तो वहीं ठंड भी बढ़ गई। वहीं दूसरी ओर इस बारिश से इलाके के किसान और बागवान काफी खुशी है। किसानों के मुताबिक बारिश के चलते बेहतर पैदावार होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
वर्तमान में किसानों ने जहां गेहूं की बिजाई की है तो वहीं सेब की पैदावार का समय भी शुरू हो चुका है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, ताज सिंह और रणवीर सिंह ने बताया कि यह बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। कुल मिलाकर देर रात ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी के बाद किहार इलाके में प्रचंड ठंड पड़ रही है।