फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मॉक ड्रिल में भेज दिए स्ट्रेचर, तीमारदारों ने पीठ पर उठाकर वार्डों में पहुंचाए मरीज

मॉक ड्रिल में भेज दिए स्ट्रेचर, तीमारदारों ने पीठ पर उठाकर वार्डों में पहुंचाए मरीज

Thu, 08 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
मॉक ड्रिल में भेज दिए स्ट्रेचर, तीमारदारों ने पीठ पर उठाकर वार्डों में पहुंचाए मरीज
doctor - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिला मुख्यालय में आयोजित मेगा मॉक ड्रिल ने मेडिकल कॉलेज चंबा में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की दिक्कतों को बढ़ाकर रख दिया। इसकी वजह यह थी कि अस्पताल के स्ट्रेचरों को मॉक ड्रिल में भेज दिया गया था। इस वजह से अस्पताल में एक भी स्ट्रेचर न होने से तीमारदारों को मरीजों के पीठ पर उठाकर आपातकालीन कक्ष और वार्डों तक पहुंचाना पड़ा। यही नहीं इस वजह से मरीजों को एंबुलेंस की सुविधा से भी महरूम रहना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन ने मेगा मॉक ड्रिल के आयोजन के लिए दस स्ट्रेचर दिए जाने से ही इस प्रकार की विकट परिस्थिति हुई। कुल मिलाकर वीरवार को आयोजित मेगा मॉक ड्रिल मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए परेशानियां खड़ी करने वाली ही रही। तीमारदार अशोक कुमार, चैन सिंह, योगराज, कमल कुमार, शेर सिंह, रूपलाल, हंसराज, देवी सिंह, अमर चंद, नेकराज और देसराज ने बताया कि वीरवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिल पाए। आपातकालीन कक्ष में रखे दस स्ट्रेचरों को प्रबंधन ने मेगा मॉक ड्रिल में भेज दिया था। इन स्ट्रेचरों का इस्तेमाल आपदा से निपटने की रिहर्सल में किया गया। जबकि असलियत में मुसीबत में फंसे बीमार स्ट्रेचर के अभाव में परेशान होते रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन के लिए अस्पताल में मरीजों की सहूलियत के लिए रखे उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके लिए प्रशासन को अलग से व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि स्ट्रेचर के साथ एंबुलेंस भी मेगा मॉक ड्रिल में तैनात की गई थी। इसकी वजह से कई मरीजों को एंबुलेंस की सुविधा भी नहीं मिल पाई। मरीजों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।


स्ट्रेचरों अतिरिक्त व्यवस्था की थी : विनोद शर्मा
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि मॉक ड्रिल के आयोजन में दस स्ट्रेचर दिए गए थे। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में और भी स्ट्रेचर मौजूद थे। शायद तीमारदारों ने स्ट्रेचर को लेकर डिमांड नहीं रखी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed