{"_id":"5a2e97c64f1c1b76678c0c2c","slug":"21513002950-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेल में दूल्हे की गाड़ी को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेल में दूल्हे की गाड़ी को मारी टक्कर
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सिहुंता से जुम्महार में जा रही बारात में दूल्हे की गाड़ी की परेल के पास भिड़ंत दूसरी गाड़ी से भिड़ंत हो गई। आरोप है कि चालक नशे में धुत्त होकर गाड़ी चला रहा था। गनीमत यह रही कि हादसे में दूल्हे को चोटें नहीं आई हैं। जबकि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मामला रविवार रात का है जब सिहुंता से एक बारात जुम्महार जा रही थी। इसमें गाड़ी नंबर एचपी 57-1948 में दूल्हा और उसके परिजन बैठे थे। जब गाड़ी परेल के पास पहुंची तो इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बारातियों सहित अन्य लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। इसके बाद बारातियों ने ट्रैफिक पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने दूल्हे की गाड़ी को टक्कर मारने वाले कार चालक का चंबा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल करवाया। मेडिकल में डॉक्टर ने चालक के शराब पीने की पुष्टि की है। ट्रैफिक पुलिस ने चालक के खिलाफ डेंजर ड्राइविंग का चालान काटा है। पुलिस ने बताया कि काटे गए चालान को चंबा कोर्ट में दर्ज करवाया जाएगा। अब चालक को चालान कोर्ट में ही भुगतना पड़ेगा। यहां चालक को दो से पांच हजार रुपये जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा चालक को तीन माह की सजा भी हो सकती है।
ट्रैफिक पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि चंबा-पठानकोट मार्ग पर परेल के पास नशे में धुत्त चालक ने सामने से आ रही दूल्हे की कार को टक्कर मार दी। चालक का चंबा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल करवाया गया। साथ ही उसका चालान काटा गया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।