{"_id":"5c814f1dbdec221456010cb1","slug":"201551978269-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार में 500 गाड़ियों के लिए बनेगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार में 500 गाड़ियों के लिए बनेगी पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीके शर्मा
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार झील से एक किमी की दूरी पर 500 गाड़ियों की पार्किंग को लेकर जगह चिन्हित कर ली गई है। चिन्हित की गई भूमि प्रदेश सरकार के नाम पर है। इस भूमि को वन्य प्राणी विभाग के नाम करने को लेकर विभाग ने एक प्रस्ताव बनाकर उपायुक्त चंबा को भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर खज्जियार में पार्किंग की समस्या खत्म हो जाएगी।
खज्जियार में अकसर पार्किंग को लेकर पर्यटकों को कमी महसूस होती है। सैकड़ों की संख्या में पर्यटक वाहन लेकर घूमने के लिए पहुंचते हैं। इन्हें अपने वाहनों को पार्क करने के लिए खज्जियार में उपयुक्त स्थान नहीं मिलता। खज्जियार में मौजूदा समय में 100 गाड़ी पार्क करने के लिए पार्किंग की सुविधा है। जबकि वाहनों की संख्या इस कई गुना ज्यादा होती है। खज्जियार में पार्किंग की समस्या खत्म करने के लिए वन्य प्राणी विभाग ने ईको टूरिज्म सोसायटी के साथ मिलकर पार्किंग के लिए जगह का चयन किया। इस जगह को पार्किंग के लिए चयनित किया गया है।
वह बंजर है, वहां पर पेड़ों की बलि भी नहीं देनी होगी। पार्किंग बनाने से पूर्व विभाग को भूमि को अपने नाम करना होगा। खज्जियार में पार्किंग बनने से जहां पर पर्यटकों को सहूलियत मिलेगी। तो वहीं दूसरी तरफ विभाग को इससे लाखों की आमदन भी होगी। पार्किंग में गाड़ी लगाने पर नियमानुसार पार्किंग शुल्क भी लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
डीएफओ निशांत मंढोत्रा ने कहा कि खज्जियार में पार्किंग बनाने को लेकर जिला प्रशासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। पार्किंग निर्माण करने के लिए विभाग के पास बजट की कोई कमी नहीं है। जैसे की उनके प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है पार्किंग निर्माण की आगामी कार्यवाही को बढ़ाया जाएगा।