फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सड़क किनारे रेहड़ी फड़ी सजाने वाले कारोबारियों को प्रशासन ने खदेड़ा

सड़क किनारे रेहड़ी फड़ी सजाने वाले कारोबारियों को प्रशासन ने खदेड़ा

Sat, 20 Oct 2018 11:30 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे रेहड़ी फड़ी सजाने वाले कारोबारियों को प्रशासन ने खदेड़ा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। शहर में पिछले कई दिनों से चल रही रेहड़ी फड़ी लगाने वाले बाहरी राज्यों के कारोबारियों को प्रशासन ने खदेड़ा। इस दौरान हटने में आनाकानी करने वाले कारोबारियों का सामान भी जब्त किया गया है। जबकि प्रशासन की टीम को देखकर कई कारोबारी सामान समेटकर फरार हो गए। शनिवार देर शाम चार बजे कैफे मार्ग पर लगाई गई फड़ी मार्केट को एसडीएम चंबा की अगुवाई में पहुंची पुलिस और नप चंबा के कर्मचारियों ने हटवाया। एसडीएम चंबा ने बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बिना अनुमति के शहर में फड़िया लगाना गैर कानूनी है। इसके तहत उन पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। बहरहाल, बाद में नप चंबा ने जब्त किए सामान को व्यापारियों को लौटा दिया।

गौरतलब हो कि दशहरा पर्व के उपलक्ष्य पर बाहरी राज्यों से दर्जन भर कारोबारी फड़ी मार्केट लगाने के लिए चंबा पहुंचे थे। इन व्यापारियों ने बिना अनुमति के पहले चौगान नंबर चार में दुकानें सजाने का भी प्रयास किया। जब इसकी सूचना प्रशासन को लगी को उन्होंने व्यापारियों को सामान समेटने के निर्देश जारी किए। इस दौरान स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी जिलाधीश चंबा, एसडीएम चंबा और नप अध्यक्ष से मिले और बाहरी राज्यों के व्यापारियों को दशहरा पर्व पर मार्केट न लगाने की की मांग उठाई। व्यापार मंडल चंबा के पदाधिकारियों का कहना था कि बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारी औने-पौने दामों में सामान बेचते है।
विज्ञापन


इससे स्थानीय दुकानदारों को घाटा उठाना पड़ता है। इसको लेकरबाहरी राज्यों से आए व्यापारी भी प्रशासन से मिले और उन्हें दशहरा पर्व के दौरान फड़ी मार्केट लगाने की अनुमति की मांग उठाई थी। वीरवार को अवकाश होने पर कुछेक व्यापारियों ने कैफे मार्ग पर दुकानें सजा ली। इस दौरान लोगों ने बड़े पैमाने पर खरीदारी की। शुक्रवार को एसडीएम चंबा की अगुवाई में पुलिस और नप चंबा के कर्मचारियों ने दोपहर बाद कैफे मार्ग पर पहुंच बाहरी राज्यों के व्यापारियों को खदेड़ा। एसडीएम चंबा दीप्ती मंढोत्रा ने बताया कि कैफे मार्ग पर व्यापारी प्रशासन की अनुमति के बगैर बैठे थे। इसके चलते उन्हें वहां से हटाया गया है। इसके बाद भी कोई व्यापारी वहां पर सामान सजाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed