फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा में पांच एंबुलेंस चलीं , सरकारी चालक किए तैनात

चंबा में पांच एंबुलेंस चलीं , सरकारी चालक किए तैनात

Thu, 28 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
चंबा में पांच एंबुलेंस चलीं , सरकारी चालक किए तैनात
ambulance strike - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा में एंबुुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों को पेश आ रही समस्याओं को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्थायी व्यवस्था कर दी है। मरीजों को एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाने के लिए सरकारी चालकों और गृह रक्षक जवानों की मदद ली जा रही है। एंबुुलेंस चालक के रूप में उनकी ड्यूटी लगाई गई है। अब मरीज एंबुलेंस सेवा के लिए 108 पर फोन कर सकते हैं। जीवीके के हैड ऑफिस सोलन में सरकारी चालकों के व्यक्तिगत नंबर अपडेट करवाए गए हैं।

अब जो भी कॉल 108 पर आएगी। उसके बारे में चालकों के मोबाइल नंबरों पर सूचित कर दिया जाएगा। इसके आधार पर चालक एंबुलेंस लेकर मरीज की लोकेशन में पहुंच जाएगा। यह व्यवस्था तब तक रहेगी, जब तक एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल का स्थायी हल नहीं निकल जाता। चंबा में चालू की गई पांच एंबुलेंस में दो चंबा अस्पताल में रखी गई हैं। जबकि एक साहो, एक सलूणी और एक चुवाड़ी में भेजी गई है। ताकि मरीजों को एंबुलेंस सेवा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


इसके अलावा चुवाड़ी में आरबीएस के तहत रखे चालकों से एंबुलेंस सेवा चलाने का प्रावधान किया जा रहा है। इसके साथ अन्य क्षेत्रों में भी आरबीएस के चालकों से एंबुलेंस चलाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। इसके अलावा 102 एंबुलेंस भी चलाई जा रही हैं। ताकि अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाली महिलाओं को घर जाने के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस में तैनात किए गए सरकारी चालक : अमित कुमार
108 एंबुलेंस के चंबा प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पांच एंबुलेंस शुरू कर दी गई हैैं। इन एंबुलेंस में सरकारी चालक तैनात किए गए हैं। जबकि अन्य एंबुलेंस को चलाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed