{"_id":"5a2004924f1c1b87698bee5d","slug":"201512047762-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेईकोटी के ग्रामीणों ने एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेईकोटी के ग्रामीणों ने एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत सेई कोठी के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता योगेश कुमार से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत के नरबाड़ गांव में ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बारे में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दस सालों से पंचायत में लगातार बिजली की समस्या है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दीप सिंह, परस राम, लोबी राम, हेम लता, दलीप सिंह, भाग सिंह, शांति देवी, हाकम चंद और होशियार सिंह ने बताया कि शाम के समय बिजली कट लगने से स्कूली बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। हालत यह है कि शाम को गुल हो रही बिजली देर रात को बहाल होती है। नलवाड़ में ट्रांसफार्मर लगाने के के लिए ट्रांसफार्मर की भी व्यवस्था हो गई है। मगर अभी तक ट्रांसफार्मर को स्थापित नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से आग्रह किया है कि जल्द ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।