फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   प्रीणा पंचायत के आधा दर्जन गांवों को सड़क सुविधा का इंतजार

प्रीणा पंचायत के आधा दर्जन गांवों को सड़क सुविधा का इंतजार

Mon, 27 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
प्रीणा पंचायत के आधा दर्जन गांवों को सड़क सुविधा का इंतजार
road shimla - फोटो : demo pic
br>अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

चंबा। विकास खंड मैहला के तहत पंचायत प्रीणा के आधा दर्जन गांवों आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। इसके चलते स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बारे में प्रशासन और सरकार से कई बार आग्रह कर चुके है। मगर आज तक उनकी इस मांग पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों घर के लिए लाने वाले जरूरी सामान को पीठ पर उठाकर लाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में आती है। गंभीर रूप से किसी के बीमार होने पर उसे पालकी पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। सड़क सुविधा न होने से क्षेत्र विकास के मामले में अन्य क्षेत्रों से पिछड़ गया है। बावजूद इसके किसी भी सरकार ने आज तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया है। पंचायत प्रतिनिधियों की मानें तो सड़क निर्माण के बारे में वे कई बार प्रस्ताव भी भेज चुके हैं। मगर अभी तक लोक निर्माण विभाग और प्रदेश सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार पंचायत के गांव अणनैैरा, रैैणा, गांण, डांगूू, सकरैैणा, छत्कड, डगेड और रांव की चार हजार की आबादी को सड़क सुविधा का इंतजार है।

ग्रामीण में रामपाल, राज कुमार, शिव कुमार, मनोज कुमार, मुुकेश कुुमार, राकेश कुुमार, चमन लाल, मदनलाल, कमला देवी, कौश्लया देेवी, बिमला देवी, राधा, रजनी और सीता का कहना हैै कि सड़क के अभाव में आज भी ग्रामीण गृह निर्माण और अन्य सामान पीठ पर लादकर घर तक पहुंचाने को मजबूर हैं। यहां तक कि मरीजों को भी सड़क तक पहुंचाने के लिए पालकी का सहारा लेना पड़ता है। कई बार तो मरीज सड़क तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण शुरू करवाया जाए। पंचायत प्रधान बीना देवी ने बताया कि इस बारे में कई बार प्रस्ताव पारित किए गए हैं। मगर प्रदेश सरकार और विभाग ने इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed