{"_id":"59f321d74f1c1b78548b964f","slug":"201509106135-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई के लिए कर रहे साठ किलोमीटर सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई के लिए कर रहे साठ किलोमीटर सफर
Updated Fri, 27 Oct 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका(चंबा)।
तेलका क्षेत्र में सरकारी कॉलेज खुलने के बाद अब आईटीआई(औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र) खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। अभी युवाओं को आईटीआई के लिए लचोड़ी या चंबा जाना पड़ता है।
लोगों ने बताया कि जमा दो या दसवीं पास करने के बाद युवा आईटीआई से प्रशिक्षण हासिल करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। तेलका क्षेत्र में आईटीआई न होने के चलते युवाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं को प्रशिक्षण के लिए यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर लचोड़ी या फिर साठ किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ रहा है। युवाओं को किराए में रहकर प्रशिक्षण हासिल करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी राकेश कुमार, अनिल कुमार, कृष्ण शर्मा, धीरज कुमार, धर्मेंद्र सिंह, कैलाश चंद, रतन चंद, दुल्लो राम, फिरंगु, अविनाश कुमार, रेलमो देवी, सुनिती देवी, राधा और विंता का कहना है कि तेलका में अगर आईटीआई केंद्र खुलता है तो इसका फायदा क्षेत्र की पंचायतों तेलका, बाड़का, भजोत्रा, सेरी, मौड़ा, साल वां, करवाल, द्रेकड़ी व सलियुला को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन