{"_id":"5ca77db1bdec222dcd5a9249","slug":"191554480561-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाए दृढ़ संकल्प लेकर हासिल कर सकती हैं बड़ी कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाए दृढ़ संकल्प लेकर हासिल कर सकती हैं बड़ी कामयाबी
विज्ञापन
चंबा। चंबा मिलेनियम बीएड कॉलेज सरू में शुक्रवार को अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक कपिल शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं, चंबा मिलेनियम बीएड कॉलेज सरू की प्रधानाचार्य डॉ. शैफाली भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बीएड प्रशिक्षुओं को आत्म निर्भर व सशक्त बनने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि विपिन शर्मा ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियां जन्म से एक शिक्षिका होती हैं। क्योंकि जब वह मां बनती हैं तो अपने बच्चों को सबसे पहले अच्छे बुरे की पहचान करवाती हैं। महिला अगर किसी काम को करने की ठान ले तो उसे पूरा करने से कोई रोक नहीं सकता। क्योंकि महिलाओं के अंदर जो दृढ़ शक्ति होती है, उसके बलबूते बड़ी से बड़ी कठिनाई को पार कर सकती हैं। कामयाबी को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ता है। उन्होंने बीएड प्रशिक्षुओं को जागरूक करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में हरेक स्तर की परीक्षा में भाग लें। इससे उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने में आसानी मिलेगी। साथ ही उनके ज्ञान में भी बढ़ोतरी होगी।
चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि उन्हें कहीं पर भी कोई बेसहारा बच्चा मुसीबत में नजर आए तो उसकी जानकारी तुरंत टोल फ्री नंबर 1098 पर दें। महिलाएं पुरुषों के मुकाबले हरेक स्तर पर ज्यादा सशक्त हैं। लेकिन कुछ महिलाएं घरेलू हिंसा को सहन करके अपनी आत्म शक्ति को दबा रही हैं। जो पूर्ण रूप से गलत है। महिलाओं को अपने ऊपर होने वाले अत्याचार को सहन करने की बजाए उसका डट कर सामना करना चाहिए। इस मौके पर संस्थान का स्टाफ मौजूद रहा।