फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पांगी में हिमपात, बर्फबारी के बीच परीक्षा देने पहुंचे बच्चे

पांगी में हिमपात, बर्फबारी के बीच परीक्षा देने पहुंचे बच्चे

Thu, 15 Mar 2018 10:50 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
पांगी में हिमपात, बर्फबारी के बीच परीक्षा देने पहुंचे बच्चे
snowfall - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांगी (चंबा)। पांगी घाटी में वीरवार को 20 सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। जबकि ऊपरी क्षेत्रों में आधा फीट से अधिक बर्फबारी हुई है। इससे पूरी घाटी ठंड की चपेट में आ गई। वीरवार को हुई बर्फबारी की वजह से बोर्ड की परीक्षाएं देने के लिए छात्राओं को बर्फबारी के बीच स्कूल पहुंचना पड़ा। बर्फबारी होने से किलाड़ से विभिन्न पंचायतों में जाने वाली बस सेवाएं भी बर्फबारी से बंद हो गई हैं।

हालांकि दो दिन पहले ही एक दर्जन रूटों पर किलाड़ से बस सेवाएं शुरू हुईं थी। वीरवार को हुई ताजा बर्फबारी के बाद सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। इससे बसें अपने रूटों पर नहीं जा सकीं। लोगों को पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। सबसे बड़ी परेशानी स्कूली बच्चों को पेश आ रही है।
विज्ञापन


क्योंकि स्कूलों में इन दिनों वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में बच्चों को बर्फबारी के बीच परीक्षा देने स्कूल जाना पड़ा। वहीं बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक भी उनके साथ स्कूल गए। हालांकि मौसम की खराबी की वजह से किसी प्रकार के नुकसान का समाचार प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


साचपास, चेहणीधार सहित अन्य क्षेत्रों में बर्फबारी
पांगी मुख्यालय किलाड़ में 20 सेंटीमीटर तो घाटी की ऊपरी इलाकों जैसे कुंडा धार, साच पास, चैहणी धार, सिनल धार, भेतवान और चसक भटोरी में आधा फीट से अधिक ताजा हिमपात हुआ है। इससे घाटी में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

स्थानीय निवासी चैन सिंह, योगराज, कमल कुमार, संजू, वीर सिंह राणा, केवल, भानी चंद, सुरेश ठाकुर और अमर चंद ने बताया कि घाटी में बुधवार से बारिश हो रही थी। वीरवार को अचानक बर्फबारी शुरू हो गई। इसकी वजह से घाटी में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। आने वाले दिनों में मौसम साफ नहीं हुआ तो घाटी के लोगों की मुुसीबतें बढ़ सकती है।


पांगी में बर्फबारी से नहीं हुआ किसी प्रकार का नुकसान : एसडीएम
एसडीएम पांगी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पांगी में वीरवार को ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। बर्फबारी से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पांगी स्थिति सामान्य है। प्रशासन ने हर स्थिति से निपटने को पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed