फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मुख्यमंत्री ने अपने बजट में चंबा जिला को भी दिया स्थान

मुख्यमंत्री ने अपने बजट में चंबा जिला को भी दिया स्थान

Sat, 10 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अपने बजट में चंबा जिला को भी दिया स्थान
बजट में जिले को सीमेंट प्लांट और महिला थाने की सौगात
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के बजट में जिले को स्थान मिलने से लोगों में खुशी
जड़ी बूटियों को बेचकर कमाई कर सकेंगे जिले के किसान
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट में चंबा जिले को कई बड़ी सौगातें मिली है। इससे जिलावासी गदगद है। बजट में बड़ोह सिद्ध यानि सिकरीधार सीमेंट प्लांट लगाने को लेेकर प्रावधान किया गया है तो वहीं चंबा में पहला महिला थाना खोलने की बात भी कही है। महिला थाना खुलने से जिले की महिलाएं घरेलू हिंसा और अपने साथ होने वाले अत्याचारों के मामलों में ही शिकायत कर सकेेंगी और उन पर त्वरित कार्रवाई भी हो पाएगी। इसके अलावा भी बजट में जनजातीय क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हें। चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र के इकलौते सड़क मार्ग को सर्दियों में भी खुला रखने के लिए सरकार ने बजट में प्रावधान किया है। नरेश कुमार, सुरेंद्र, हंसराज, नरैण सिंह, दलीप कुमार, योगेश कुमार, चैन लाल, देवी प्रसाद, जितेंद्र और जय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री आदर्श विद्या केन्द्र’ खोलने की घोषणा की है। इसके तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में, जहां नवोदय विद्यालय या एकलव्य विद्यालय नहीं हैं वहां पर एक आदर्श विद्यालय स्थापित किया जाएगा। इसमें सभी सुविधाओं के साथ निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही छात्रावास की भी सुविधा उपलब्ध होगी। प्रथम चरण में प्रदेश में ऐसे 10 आदर्श विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 25 करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने आस लगाई है कि चंबा जिला को भी एक आदर्श विद्यालय मिलेगा। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली आयुर्वेदिक औषधीय जड़ी-बूटियों की स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत मांग है। इन जड़ी बूटियों के उत्पादन से प्रदेश के किसानों की आय भी बढ़ सकती है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने विशेष योजना बनाई है। स्वास्थ्य विभाग इन जड़ी-बूटियों के विपणन के लिए किसानों का देश की प्रमुख फार्मेसियों के मध्य संपर्क स्थापित करवाएगा। इससे किसान खेतों में जड़ी बूटी तैयार करके फार्मेसियों को बेच सकेंगे। इसका लाभ चंबा जिले के किसानों को मिलेगा। चंबा जिले में जड़ी बूटियों केे उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं। मुख्य मंत्री ने जनजातीय विकास को अपनी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। इसके लिए उन्होंने अगले वित्त वर्ष में जनजातीय उपयोजना के लिए 567 करोड़ के बजट का प्रावधान प्रस्तावित किया है। यह प्रदेश की कुल योजना का 9 प्रतिशत है। इस राशि को किन्नौर, लाहौल स्पिति, पांगी और भरमौर के जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर खर्च किया जाएगा। इस बजट को सिंचाई, बागवानी, सब्जी उत्पादन, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल योजना पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed