{"_id":"5a1aed844f1c1b6a678be0b4","slug":"191511714180-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुखरी में बिना पार्किंग कहां खड़ा करें वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुखरी में बिना पार्किंग कहां खड़ा करें वाहन
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पुखरी (चंबा)। जिला मुख्यालय के साथ लगते पुखरी में पार्किंग न होने से वाहनों को खड़ा करने में स्थानीय लोगों को परेशानी से जूझना पड़ता है। इस वजह से चालकों को ट्रक, टिप्पर और अन्य बड़े वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा करना पड़ता है। वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से मार्ग पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इस वजह से लोगों को घंटों परेशानियों से जूझना पड़ता है। स्थानीय निवासी रमेश, करण, विनोद, जोगिंद्र, यशपाल, महेश, अरुण, जितेंद्र और कार्तिक ने बताया कि कई बार जिला प्रशासन और सरकार के नुमाइंदों को पार्किंग की समस्या से अवगत करवाया जा चुका हैं, लेकिन अब तक पुखरी में आज तक पार्किंग का निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द पुखरी में पार्किंग स्थल बनाया जाए।