{"_id":"61d71d489d08fc6310729650","slug":"1900-samples-will-be-taken-daily-for-corona-test-chamba-news-sml3958996123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच के लिए रोजाना लिए जाएंगे 1900 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जांच के लिए रोजाना लिए जाएंगे 1900 सैंपल
विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब टेस्टिंग दर को बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य खंडों को आदेश देकर लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके अनुसार ही स्वास्थ्य खंडों की टीमें रोजाना कोरोना जांच के लिए लोगों के सैंपल लेंगी। गौरतलब है कि जिले में मौजूदा समय में 250 से 300 लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। नए आदेशानुसार जिले में अब रोजाना 1900 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
वहीं, मेडिकल कॉलेज में रोजाना 300 लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य खंड समोट में 400, पुखरी में 300, किहार में 250, तीसा में 250, चूड़ी में 200, भरमौर में 150, जबकि पांगी में 50 लोगों की कोरोना जांच होगी। यह आदेश देश में बढ़ रहे ओमिक्रॉन खतरे को देखते हुए दिए गए हैं। इसके अलावा जो लोग जांच में संक्रमित पाए जाएंगे, उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। साथ ही संबंधित गांव को कंटेनमेंट जोन भी बनाया जाएगा। जब तक संक्रमित निगेटिव नहीं हो जाते, तब तक वहां आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी। इससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।
बाहर से आने वाले लोगों पर रहेगी कड़ी नजर
इतना ही नहीं, जिले में बाहर से आने वाले लोगों पर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी निगरानी रखेगा। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना संभावित लक्षण नजर आने पर कोविड जांच की जाएगी। जिले में कोविड जांच बढ़ने से कोरोना मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में बंद पड़े कोविड केयर सेंटरों को भी दोबारा से चालू किया जा सकता है।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि जिले में कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य खंडों को नए लक्ष्य दिए गए हैं। इसके आधार पर स्वास्थ्य टीमें जिलेभर में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेंगी। यह दिशा-निर्देश कोरोना के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए जारी किए गए हैं।