{"_id":"5f05ecd18ebc3e637a2642ed","slug":"19-crore-budget-aproved-in-mc-meeting-chamba-chamba-news-sml337804620","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जीवन मिशन के तहत 108 योजनाओं को जिप ने दी 19 करोड़ 30 लाख की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जीवन मिशन के तहत 108 योजनाओं को जिप ने दी 19 करोड़ 30 लाख की मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला परिषद चंबा की विशेष बैठक अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया की अध्यक्षता में बचत भवन में हुई। बैठक के दौरान जल शक्ति विभाग की क्रियान्वित किए जा रहे जल जीवन मिशन के तहत वित्त वर्ष 2020-21 की योजनाओं का अनुमोदन किया गया।
इसके अलावा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत के तहत चालू वित्त वर्ष के दौरान वार्षिक प्लान के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के शेल्फ और लेबर बजट को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद चंबा धर्म सिंह पठानिया ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में कार्यान्वित की जाने वाली विभिन्न 108 योजनाओं के माध्यम से 19 करोड़ 30 लाख रुपयों की लागत के कार्यों को जिला परिषद ने स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के माध्यम से जिले में 1104 गांव के 25 हजार 732 घरों में स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में मनरेगा के तहत वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से प्राप्त योजनाओं की स्वीकृति भी प्रदान की गई। इस वित्त वर्ष के दौरान जिले की 283 पंचायतों में मनरेगा से संबंधित 39 हजार 76 कार्यों के कार्यान्वयन के लिए 758 करोड़ रुपए के बजट को जिला परिषद ने स्वीकृति प्रदान की है। बैठक में विशेष रूप से मौजूद उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने जिला परिषद सदस्यों के साथ विकासात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे विकासात्मक गतिविधियों के बेहतर कार्यान्वयन और मॉनिटरिंग में जिला परिषद के सदस्यों की अहम भूमिका है। बैठक में पंचायत चील बंगला के भवन को तोड़ने की अनुमति प्रदान की गई। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पेयजल योजनाओं, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।