{"_id":"5c20fb64bdec2256e43d2282","slug":"181545665380-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचली गीतों पर खूब थिरके विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचली गीतों पर खूब थिरके विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में सोमवार को भारतीय पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा, सुल्तानपुर, सरोल और मुगला का एक साथ मनाया गया। समारोह में स्कूल के चेयरमैन धर्म मल्होत्रा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने मुख्यातिथि बीपीएस स्कूल के चेयरमैन धर्म मल्होत्रा का स्वागत किया। साथ ही उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। छात्रों ने पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर मनमोहक नृत्य पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्र लग्न से पढ़ाई करके हर मुकाम को हासिल कर सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई हमेशा मन लगाकर ही करनी चाहिए। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्यों ने स्कूलों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसकी सभी अभिभावकों और मुख्यातिथि ने सराहना। इस मौके पर छात्र, अभिभावक समेत अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।