फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पांगी में गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा 102 एंबुलेंस का लाभ

पांगी में गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा 102 एंबुलेंस का लाभ

Sat, 21 Jul 2018 11:35 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
पांगी में गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा 102 एंबुलेंस का लाभ
एंबुलेंस - फोटो : self

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांगी(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में गर्भवती महिलाओं को 102 एंबुलेंस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि पांगी के हैलीपेड के पास खराब पड़ी 102 एंबुलेंस को ठीक करवाने आज तक जहमत नहीं उठाई गई है। ऐसे में क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सीविल अस्पताल पांगी तक पहुंचाने के लिए निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता है। वहीं, पांगी प्रशासन और सिविल अस्पताल पांगी ने खराब पड़ी 102 एंबुलेंस को ठीक करवाने के बारे में कंपनी प्रबंधन को निर्देश जारी न करना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।

गौरतलब हो कि कबायली क्षेत्र पांगी छह माह के लिए शेष दुनिया से कटा रहता है। पांगी में अधिक बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के चलते मुख्य मार्ग बाधित हो जाते हैं। हैरानी की बात तो यहां पर यह है कि बीते आठ माह से पांगी की गर्भवती महिलाओं को 102 एंबुलेंस सेवा का लाभ तक नहीं मिल पा रहा है। बीते वर्ष नवबंर माह में हैलीपेड के पास 102 एंबुलेंस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को ठीक करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। इसके साथ ही नई एंबुलेंस की व्यवस्था भी नहीं की गई है।
विज्ञापन


मान सिंह, अशोक कुमार, संजीव, राजकुमार, पवन, विश्वरनाथ, राजठाकुर, मिक्का सिंह, बबीता कुमारी, सुनीता देवी, कौशल्या देवी, पिंकी देवी, रजनी देवी, सुरेखा कुमारी, जीवन सिंह, रोशन राणा, शाम लाल, विनोद शर्मा, विकास कुमार, चंद्र भागा, विपिन और सुरेश ने बताया कि 102 एंबुलेंस की सुविधा गर्भवती महिलाओं को न मिल पाना क्षेत्र की महिलाओं पर भारी पड़ रहा है। सिविल अस्पताल पांगी के बीएमओ डॉ. मोहिन्द्र ठाकुर ने बताया 102 एंबुलेंस के खराब होने के बारे में जिला स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed