{"_id":"5a7b24f74f1c1bff388b6de8","slug":"181518019831-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोली पंचायत के गांव सलेरा में गौशाला, सेब के पौधे व घासनियां जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोली पंचायत के गांव सलेरा में गौशाला, सेब के पौधे व घासनियां जली
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
चौली पंचायत के सलेला में लगी आग को बुझाता ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत चोली के गांव सलेरा में अग्निकांड से गौशाला जलने का मामला प्रकाश में आया है। एक तरफ जहां आग गौशाला में लगी तो वहीं दूसरी तरफ सेब के बगीचे में भी पांच दर्जन सेब के पौधे आग की भेंट चढ़ गए और साथ लगतीं घासनियां भी दहक उठीं। यह घटना बुधवार को दोपहर बाद हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पंचायत प्रधान ने मौके का दौरा किया है। साथ ही प्रशासन को भी इसके बारे में सूचना दे दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब दो लाख का नुकसान प्रभावित को हुआ है। प्रभावित की पहचान सतपाल पुत्र माधव राम गांव सलेरा के रूप में हुई। वहीं, प्रशासन ने रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा देने की बात कही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के गांव सलेरा में रिहायश काफी कम है। यहां पशुओं के लिए गौशाला सतपाल ने बनाई थी, लेकिन बुधवार को गौशाला स्वाह हो गई। घासनियों से होते हुए आग की लपटें सेब के बगीचे तक पहुंचीं, जहां से गौशाला करीब थी। सेब का बगीचा राख में तबदील होने के बाद आग ने गौशाला को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने मिट्टी आदि फेंक कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। गनीमत यह रही कि गौशाला में पशु नहीं थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय पंचायत प्रधान चिंतो देवी ने मौके का दौरा किया। साथ ही इसकी सूचना प्रशासन को दी।
नायब तहसीलदार सुधीर कुमार ने बताया कि इसके बारे में सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि इसके में बारे संबंधित पटवारी को मौके पर जाकर रिपोर्ट बनाने के आदेश दे दिए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नुकसान दो लाख तक बताया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी उपलब्ध होगी।