{"_id":"6a9c524455d55eb960074e17","slug":"18000-animals-vaccinated-against-lumpy-disease-chamba-news-c-88-1-cmb1002-195613-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लंपी से बचाव को 18 हजार पशुओं का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लंपी से बचाव को 18 हजार पशुओं का टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में पशुओं को लंपी रोग से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से निर्धारित 21 हजार पशुओं के टीकाकरण के लक्ष्य में से अब तक 18 हजार पशुओं को लंपी से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। राहत की बात यह है कि जिले में लंपी रोग के कारण किसी पशु की मौत नहीं हुई है। भटियात क्षेत्र में लंपी रोग के तीन मामले सामने आए थे। तीनों पशु हरियाणा से भटियात में पालने के लिए लाए गए थे। विभाग ने मामले सामने आते ही आवश्यक उपचार और टीकाकरण किया, जिसके बाद तीनों पशु पूरी तरह स्वस्थ हो गए।
गौरतलब है कि पशुपालन विभाग ने बीमारी के संभावित प्रसार को देखते हुए समय से पहले ही टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया था। विभाग की टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक राकेश भंगालिया ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य जिले के किसी भी पशु को लंपी रोग की चपेट में आने से बचाना है। इसी उद्देश्य से 21 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 18 हजार पशुओं को टीका लगाया जा चुका है। भटियात में सामने आए तीनों मामलों में समय रहते उपचार किया गया और तीनों पशु स्वस्थ हो चुके हैं। विभाग की ओर से बाकी पशुओं का भी जल्द टीकाकरण पूरा किया जाएगा।