{"_id":"5ca4e410bdec22145274b218","slug":"171554310160-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में छुट्टी वाले दिन भी विशेषज्ञ करेंगे वार्ड का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में छुट्टी वाले दिन भी विशेषज्ञ करेंगे वार्ड का दौरा
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में अब छुट्टी वाले दिन भी विशेषज्ञ डॉक्टर अपने वार्ड का इमरजेंसी राउंड करेंगे। इसको लेकर चिकित्सा अधीक्षक ने सभी विशेषज्ञों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे पहले ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। इससे छुट्टी वाले दिन मरीजों को विशेषज्ञों की सेवाएं नहीं मिल पाती थी। नए आदेशों का फायदा अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को मिलेगा। निर्देशों के तहत अस्पताल में संचालित हर विभाग का एक विशेषज्ञ अपने वार्ड में जाकर इमरजेंसी राउंड करेगा। जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को नियमित उपचार मिलता सके। हालांकि यह विशेषज्ञ ओपीडी में छुट्टी वाले दिन अपनी सेवाएं नहीं देेंगे।
उनकी ड्यूटी सिर्फ वार्ड में इमरजेंसी राउंड करने तक रहेगी। जबकि मरीजों की जांच के लिए इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर मौजूद रहेंगे। अस्पताल प्रबंधन के इस फैसले से मरीजों को छुट्टी वाले दिन भी विशेषज्ञ की सेवाएं मिल पाएंगी। अकसर देखा जाता है कि कोई मरीज गंभीर रूप से बीमार होता है। उसे डॉक्टर की नियमित जांच की आवश्यकता रहती है। मगर छुट्टी वाले दिन उस मरीज को डॉक्टर की जांच की सुविधा नहीं मिल पाती। इस कारण मरीज को परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे मरीजों की समस्याओं का हल करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रबंधन ने उपरोक्त निर्णय लिया है।
जिससे मरीजों को छुट्टी वाले दिन भी विशेषज्ञ की सेवाएं मिल सकें। जिले की छह लाख आबादी अपनी गंभीर बीमारी का इलाज करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पर निर्भर है। अस्पताल में रोजाना इमरजेंसी केस आते हैं। वार्ड स्टाफ को भी इस निर्णय से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि छुट्टी वाले दिन भी विशेषज्ञ वार्ड का इमरजेंसी राउंड करेंगे। इस राउंड में उन्हीं मरीजों की जांच होगी। जो गंभीर रूप से बीमार होंगे। जिससे उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे।