{"_id":"5bcf5099bdec22695657203f","slug":"171540313241-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में गैरहाजिर अधिकारी को एसडीएम ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में गैरहाजिर अधिकारी को एसडीएम ने जारी किया नोटिस
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
notice
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी में जनमंच के आयोजन को लेकर बुलाई बैठक में गैरहाजिर खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक को एसडीएम सलूणी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारी के गैरहाजिर रहने से बैठक में खाद्य आपूर्ति विभाग से जुड़ी योजनाओं पर कोई चर्चा नहीं हो पाई। एसडीएम ने डीएफएससी चंबा को निर्देश जारी किए हैं कि अगर 24 घंटों के भीतर उपरोक्त अधिकारी सलूणी अपने कार्यालय में नहीं पहुंचता है, तो उसकी जगह दूसरा अधिकारी भेजा जाए।
बैठक में अधिकारी के अनुपस्थित होने से गृहिणी सुविधा और डिजिटल राशन कार्ड जो सरकार की मुख्य योजनाएं हैं, उनके ऊपर चर्चा नहीं हो पाई। ऐसा नहीं है कि अधिकारी को बैठक के बारे में जानकारी नहीं थी। बैठक को लेकर सात दिन पहले सभी विभागीय अधिकारियों को लैटर जारी किए गए थे। ताकि कोई भी अधिकारी बैठक में अनुपस्थित न हो। मगर उपरोक्त अधिकारी प्रशासन को बताए बिना बैठक से गैर हाजिर रहा। इसकी वजह से योजनाओं पर चर्चा नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि बैठक से गैरहाजिर अधिकारी 24 घंटों के भीतर जवाब देना होगा। अन्यथा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन