फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मणिमहेश में धन्छो और गौरीकुंड के लिए होंगी हवाई उड़ानें

मणिमहेश में धन्छो और गौरीकुंड के लिए होंगी हवाई उड़ानें

Thu, 19 Jul 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
मणिमहेश में धन्छो और गौरीकुंड के लिए होंगी हवाई उड़ानें
manimahesh - फोटो : demo pics

रणजीत शर्मा

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा में पहली बार एक साथ धन्छो और गोरीकुंड के लिए हवाई उड़ाने होंगी। इससे देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन कर सकेंगे। यहां के लिए हवाई उड़ाने शुरू करने के लिए प्रशासन ने भरमाणी में हेलीपैड की जगह का चयन कर लिया है। इसके साथ ही यात्रा के दौरान तीन हेलीकॉप्टर सेवाएं देंगे। इस वर्ष यात्रा के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन मुस्तैद हो गया है।

वीरवार को एडीएम पृथी पाल सिंह, अधिशाषी अभियंता लोनिवि इंद्र ठाकुर उत्तम, नायब तहसीलदार फकीर चंद सहित अन्य अधिकारियों ने भरमाणी में हेलीपैड के लिए जगह का चयन किया। यहां पर शीघ्र ही हेलीपैड बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इस हेलीपैड से यात्रा के दौरान धन्छौ और गौरीकुंड के लिए उड़ाने होंगी। यह देश-विदेश से पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। इससे पहले यह सुविधा श्रद्धालुओं को नहीं मिलती थी। पहले मात्र भरमौर से गौरीकुंड के लिए ही हवाई उड़ान होती थी। आसमान में धुंध होने से कई बार उड़ानों को रद्द करना पड़ता था। मगर इस बार धन्छौ और गौरीकुंड दोनों पड़ावों के लिए हवाई उड़ानें होंगी। जबकि भरमाणी हेलीपैड को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। ताकि श्रद्धालुओं को हेलीपैड पहुंचने में आसानी रहे।
विज्ञापन


हेलीपैड तक सड़क बनाने को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई। मणिमहेश यात्रा में इस मर्तबा तीन हेलीकॉप्टर यात्रा के दौरान उड़ानें भरेंगे। भरमाणी से धन्छौ, गौरीकुंड और भरमौर से धन्छौ और गौरीकुंड के लिए उड़ानें होंगी। इसकी तैयारियों को लेकर वीरवार को प्रशासनीय अमला भरमाणी पहुंचा। वहीं धन्छौ में हेलीपैड की जगह का चयन पहले ही किया जा चुका है। कई बार गौरीकुंड पर धुंध होने की वजह से हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो पाता था। ऐसे में धन्छौ में हेलीपैड इसको देखते हुए फायदेेमंद माना जा रहा है। आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंदों को हेलीकॉप्टर के जरिये धन्छौ से भरमौर पहुंचाया जा सकेगा। पहले भरमाणी माता के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को हेली टैक्सी की सेवा का लाभ लेने के लिए भरमौर लौटना पड़ता था। मगर इस बार ऐसा नहीं होगा। भरमाणी से ही श्रद्धालु हेली टैक्सी के माध्यम से मणिमहेश के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिमहेश यात्रा में तीन हेलीकॉप्टरों की ली जाएंगी सेवाएं : पीपी सिंह
एडीएम पृथी पाल सिंह ने बताया कि मणिमहेश यात्रा में तीन हेलीकॉप्टर सेवाएं चलाने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस बार भरमाणी से धन्छौ और गौरीकुंड के लिए भी हवाई उड़ानें होंगी। इसका श्रद्धालुओं को काफी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed