{"_id":"5a300c154f1c1b76678c10a0","slug":"171513098261-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से सड़कें बंद, घर अंधेरे में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से सड़कें बंद, घर अंधेरे में डूबे
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : self
विज्ञापन
जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित, भूस्खलन और बर्फबारी से मार्ग बाधित
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में डेढ़ फुट तक हिमपात
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। चुराह घाटी में बर्फबारी से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। एक तरफ जहां भारी बर्फबारी से कई संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है तो वहीं बर्फबारी के बाद करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों में बिजली भी गुल हो गई है। इसके चलते स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को बर्फबारी के बाद मंगलवार को भी हिमपात का दौर बदस्तूर जारी रहा।
सोमवार से जिला में अचानक मौसम ने करवट ले ली। निचले क्षेत्रों में जहां बारिश हुई। वहीं ऊपरी चोटियों में जमकर हिमपात हुुआ। सोमवार रात को बर्फबारी रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई। बर्फबारी से भंजराड़ू-बैरागढ़, तरेला- मंगली, भंजराड़ू-सनवाल, बघेईगढ़-चांजू, नकरोड़-थल्ली, शिकारी-बिहाली, भंजराड़ू- चनवास, भंजराड़-सउआ लिंक मार्ग बर्फबारी के चलते बाधित हो गए हैं। इसके अलावा जसौरगढ़-दयोला, नकरोड़-भराड़ा मार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए ठप रहा
कहां कितना हिमपात
देवीकोठी में डेढ़ फुट, झज्जाकोठी में एक फुट, चांजू में एक फुट, सउआ में पांच इंच बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते घाटी में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को निचले क्षेत्रों में भी बारिश का दौर बदस्तूर जारी रहा। कुल मिलाकर बर्फबारी के चलते इलाके में लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में बिजली रही गुल
घाटी की ग्राम पंचायत देवी कोठी, बैरागढ़, टेप्पा, घुलेई, सियुंला, जुनांस, मंगली, सेइकोठी, चांजू, चरड़ा, बघेईगढ़, देहरा और भराड़ा में भारी बर्फबारी के चलते बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई है। इसके चलते लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। एसडीएम तीसा हेमचंद वर्मा ने बताया कि घाटी में बर्फबारी का दौर जारी है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कहा कि लोग बर्फबारी के दौरान घरों से बाहर निकलने में एहतियात बरतें।