फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दो बार फीस जमा करवाने वाले अप्रशिक्षत शिक्षकों को राहत, फीस होगी रिफंड

दो बार फीस जमा करवाने वाले अप्रशिक्षत शिक्षकों को राहत, फीस होगी रिफंड

Fri, 27 Oct 2017 06:11 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
दो बार फीस जमा करवाने वाले अप्रशिक्षत शिक्षकों को राहत, फीस होगी रिफंड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पहले एनआईओएस के तहत डीएलएड(डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन) के लिए आवेदन कर चुके ऐसे अप्रशिक्षित शिक्षक जो कोर्स के लिए तकनीकी कारणों से दो बार फीस जमा करवा चुके हैं। उनकी फीस रिफंड होगी। तकनीकी कारणों के चलते कुछ अप्रशिक्षित शिक्षकों की फीस दो बार ट्रांजेक्ट हो गई है। ऐसे में एनआईओएस प्रबंधन ने इस बारे में अप्रशिक्षित शिक्षकों से बैंक अकाउंट का रिफंड सिस्टम से जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा दो बार फीस जमा करवा चुके प्रशिक्षु एनआईओएस की ई-मेल आईडी से भी संपर्क कर सकते है। इसके लिए तीस अक्तूबर तक का समय एनआईओएस प्रबंधन ने दिया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ने बताया कि पहली से पांचवीं तक के निजी स्कूलों के नौनिहाल को पढ़ा रहे शेष बचे अप्रशिक्षित शिक्षक अब तीस नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस संदर्भ में एनआईआएस प्रबंधन की ओर से प्रारंभिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया गया है। पत्र से निजी स्कूलों में शेष बचे अप्रशिक्षित शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन तीस नवंबर तक करना होगा। गौरतलब है कि इससे पहले करीब 143 अप्रशिक्षित शिक्षक ऑनलाइन डीएलएड कोर्स के लिए आवेदन कर चुके हैं। शेष बचे अप्रशिक्षित शिक्षकों को राहत पहुंचाने के लिए एनआईओएस प्रबंधन की ओर से यह मोहलत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed