फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिला के किसानों के लिए पहुंचा 1100 क्विंटल गेहूं का बीज

जिला के किसानों के लिए पहुंचा 1100 क्विंटल गेहूं का बीज

Wed, 25 Oct 2017 11:00 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
जिला के किसानों के लिए पहुंचा 1100 क्विंटल गेहूं का बीज

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। किसानों के लिए गेहूं के बीज की खेप जिला में पहुंच चुकी है। करीब 1100 क्विंटल गेहूं का बीज कृषि विभाग ने मंगवाया है। ताकि किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए बीज के लिए भटकना ना पड़े।

विभाग ने बीज का वितरण जहां कृषि बीज वितरण केंद्रों से करेगा, तो वहीं सोसाइटियों के माध्यम से भी किसानों तक बीज पहुंचाया जाएगा। यह बीज किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर उपलब्ध करवाया जाएगा। सब्सिडी के साथ किसानों को एक क्विंटल बीज के 1500 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन


विभाग ने साफ कहा है कि अगर बीज की खेप कम पड़ती है तो वे किसानों की डिमांड के अनुसार और बीज मंगवाएंगे। गौरतलब है कि जिला के किसान मक्की की फसल के बाद गेहूं की फसल उगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के लिए गेहूं की बीज की व्यवस्था कृषि विभाग करता है। विभाग ने पहले ही तय गेहूं के बीज की डिमांड भेज दी थी। ऐसे में अब बीज की खेप विभाग के स्टोर में पहुंच चुकी है। उसे अब बीज वितरण केंद्रों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जाएगा।

सीड विलेज प्रोग्राम के तहत किसान होंगे पंजीकृत
वहीं सीड विलेज प्रोग्राम ( बीज ग्राम कार्यक्रम) के तहत अब किसानों का पंजीकरण होगा। इसके लिए 135 रुपये किसानों को पंजीकरण के देने होंगे। यह शुल्क किसानों को बीजों से अलग चुकाना होगा।


कृषि विभाग के उपनिदेशक दया कटोच ने कहा कि गेहूं के बीज की खेप जिला में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि 1100 क्विंटल बीज मंगवाया गया है। बीज किसानों तक पहुंचाने के लिए बीज वितरण केंद्रों में पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही सीड विलेज प्रोग्राम के तहत किसानों का पंजीकरण होगा और इसके लिए 135 रुपये शुल्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed