फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल कॉलेज से भरे 15 दवाओं के सैंपल

ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल कॉलेज से भरे 15 दवाओं के सैंपल

Sat, 07 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल कॉलेज से भरे 15 दवाओं के सैंपल
दवाइयां - फोटो : Demo Pic.

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज के दवाइयों के स्टोर में दबिश देकर 15 दवाइयों के सैंपल भरे। इन दवाइयों को जांच के लिए कंडाघाट स्थित विभागीय लैब में भेजा जाएगा। यहां पर दवाइयों की गुणवत्ता की पूरी तरह से जांच पड़ताल की जाएगी।

किसी प्रकार की खामी पाए जाने पर सैंपल फेल भी हो सकते हैं। ऐसा होने पर संबंधित दवा निर्माता कंपनी को विभाग की ओर से नोटिस भेजा जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल में दवाई के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई जा सकती है। अस्पताल के डॉक्टर ओर मरीज काफी समय से सरकारी दवाओं की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरकारी स्टोर में जाकर दवाइयों के सैंपल भरे। दो माह में सरकारी दवाओं के दो सैंपल फेल हो चुके हैं। इसको लेकर भी स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। इसको देखते हुए अस्पताल में आने वाली दवाइयों की नियमित जांच कर रहा है। ताकि दवाइयों के इस्तेमाल से मरीजों की सेहत पर बुरा असर नहीं पड़े। इसके साथ दवाइयों को लेकर डॉक्टरों और मरीजों की भी राय ली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर डॉक्टर और मरीज किसी दवा की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हैं, तो उस दवा को जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा जा रहा है। अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को स्मार्ट कार्ड पर अस्पताल से ही मुफ्त दवाइयों दी जाती हैं। मगर दो दवाइयों के सैंपल फेल होने के बाद विभाग मुस्तैद हो गया है। इसको देखते हुए दवाइयों की नई सप्लाई आने पर पहले ही जांच करने के लिए सैंपल भरे जा रहे हैं।

इन दवाओं के भरे गए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने आंख, नाक, गैस, बीपी, जुकाम, बच्चों का सिरप, दर्द निरोधक, एंटीबायोटिक और इंजेक्शन के सैंपल भरे। इनकी कंडाघाट लेबोरेटरी में जांच की जाएगी। लैब की जांच में ही इन दवाओं की गुणवत्ता का पता चल पाएगा।


मरीजों के स्वास्थ्य से नहीं होने देंगे खिलवाड़ : नरेंद्र ठाकुर
ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि चंबा अस्पताल में सरकारी सप्लाई से 15 दवाइयों के सैंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट आने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। दवाइयों की गुणवत्ता जांच के लिए यह सैंपल भरे गए हैं। ताकि मरीजों की सेहत पर बुरा असर नहीं पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed