फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नौ अप्रैल से बैचवाइज टीजीटी अध्यापकों की काउंसलिंग

नौ अप्रैल से बैचवाइज टीजीटी अध्यापकों की काउंसलिंग

Wed, 28 Mar 2018 10:27 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
नौ अप्रैल से बैचवाइज टीजीटी अध्यापकों की काउंसलिंग
govt jobs - फोटो : demo pics

प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने जारी किया शेड्यूल, पात्रों को कॉल लेटर भेजे

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने बैचवाइज भरे जाने वाले टीजीटी अध्यापकों की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसिल प्रक्रिया नौ अप्रैल से शुरू होगी। जबकि 11 अप्रैल को काउंसिल प्रक्रिया पूरी होगी।

इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जानकारी के अनुसार विभिन्न रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत पात्र बेरोजगारों को भी कॉल लेटर जारी किए गए हैं। टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी नॉन मेडिकल के पद एक्स सर्विस मैन श्रेणी से भरे जाएंगे। शेड्यूल के मुताबिक टीजीटी आर्ट्स अभ्यर्थियों की काउंसलिंग नौ अप्रैल, टीजीटी मेडिकल की दस अप्रैल और टीजीटी नॉन मेडिकल की 11 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


टीजीटी आर्ट्स श्रेणी एक्स सर्विस मैन

श्रेणी पद बैच
सामान्य -65 - 2002
ओबीसी - 21 -2005
एससी -29 -2007
एसटी -10 -2016
इनसेट
टीजीटी नॉन मेडिकल एक्स सर्विसमैन
श्रेणी - पद - बैच
सामान्य -63 - 2004
ओबीसी -10 - 2007
एससी -17 -2014
एसटी -6 - अपटू डेट

टीजीटी मेडिकल
सामान्य श्रेणी में अनारक्षित चालीस, बीपीएल के बीस, फ्रीडम फाईटर के तीन, एक्स सर्विस मैन के तीस पर क्रमश: 2002, 2006, अप टू डेट व 2005 बैच से भरे जाएंगे। इसके अलावा ओबीसी श्रेणी में अनारक्षित 19 पद, बीपीएल के छह, फ्रीडम फाईटर का एक और एक्स सर्विसमैन के तीन पद क्रमश: 2005, अपटूडेट, अपटूडेट व 2008 बैच से भरे जाएंगे। एससी श्रेणी में अनारक्षित 29, बीपीएल के छह, फ्रीडम फाइटर का एक और एक्स सर्विस मैन के सात पद क्रमश: 2006, अप टू डेट, अप टू डेट, अप टू डेट बैच से भरे जाएंगे। एसटी श्रेणी में चार पर अनारक्षित, बीपीएल से दो क्रमश: 2007 और अप टू डेट बैच से भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने बताया कि शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भी जारी कर दिए गए हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया नौ अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed