फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   16 road blocked due to lanslide

जिला के 16 मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए, दोपहर बाद हुए बहाल

Fri, 09 Aug 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
16 road blocked due to lanslide
चंबा। जिले में वीरवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से करीब 16 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थम गई। इस वजह से शुक्रवार सुबह के समय हजारों लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कें बंद होने से स्कूल के बच्चे और कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने में दिक्कतें आईं।
विज्ञापन

भारी बारिश से बंद मार्गों पर वाहनों की कतारें लग गई। इस कारण यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची। मशीनरी ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर तक सभी मार्गों को बहाल किया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भारी बारिश से चंबा-जुम्हार, चंबा साहो रोड़, चंबा-रान, चंबा सुंगल, भनेरा-देवीदेहरा, डलहौजी क्षेत्र के कैंट-बाथरी, बनीखेत से कांडा, तीसा क्षेत्र के बैरागढ़-देवीकोठी, ऑयल रोड़, जखला-धार-पुखरा रोड़, भरमौर क्षेत्र के ददमां से भरमाणी, दिनका से खणी, मच्छैतर-चन्हौता, डकोह से बड़ग्रां, डयूटि से सांह, पिल्ली से बसांदा, डल्ली-सांह अवरुद्ध रहा। भारी भरकम मलबा मार्ग पर गिरने से दोपहर तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि लोक निर्माण विभाग ने सुबह दस बजे तक कई मार्गों को बहाल कर दिया। लेकिन ज्यादा मलबा गिरा होने के कारण अन्य मार्गों को बहाल करने में अधिक समय लगा। वहीं, एक ही दिन की बारिश से जिले में लोक निर्माण विभाग को एक करोड़ छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। भूस्खलन से डंगे धंस गए तो वहीं सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है।

उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि जिला में बारिश से सड़कों को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण कई सड़कें बाधित रहीं। इन्हें लोक निर्माण विभाग ने बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed