फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्जियार में नहीं खुली बैंक शाखा, एटीएम का भी इंतजार

खज्जियार में नहीं खुली बैंक शाखा, एटीएम का भी इंतजार

Tue, 02 Jul 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार में नहीं खुली बैंक शाखा, एटीएम का भी इंतजार
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार को भले ही मिनी स्विट्जरलैंड का दर्जा मिला हो। मगर यहां सुविधाओं के नाम पर सैलानियों समेत लोगों को आज भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई है। हैरानी इस बात की है कि पर्यटन स्थल में आज तक कोई बैंक शाखा नहीं खुल पाई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही एटीएम तक की सुविधा नहीं है। इससे लोगों समेत पर्यटकों को पैसे की जरूरत पड़ने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर पर्यटकों को एटीएम से पैसे निकालने हो तो उन्हें चंबा और डलहौजी जाना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि ग्रामीण बैंक शाखा और एटीएम खोलने की मांग नहीं करते। ग्रामीणों ने जहां कई बार प्रशासन से गुहार लगाई तो वहीं नेताओं को भी ज्ञापन सौंपें। लेकिन आज तक कोई पहल नहीं हो पाई है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी हर बार आश्वासन देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खज्जियार, कोहलड़ी, रठियार, सिंगी और औड़ा के ग्रामीणों को बैंकिंग के लिए 25 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है। ग्रामीण सुरेश कुुमार, देव प्रकाश, सुनीता देवी, रेश्मा देवी, सुनील कुमार, प्रीतम चंद, चमन लाल, कुलदीप कुमार, खेमराज और दिनेश कुमार का कहना है कि यहां बैंक और एटीएम खुलने से जहां आधा दर्जन पंचायतों को लाभ मिलेगा तो, वहीं दूसरी तरफ पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक और एटीएम की सुविधा के लिए ग्रामीण और पर्यटक पर्यटन नगरी डलहौजी और जिला मुख्यालय पर निर्भर है। यह दोनों स्टेशन खज्जियार से काफी दूर हैं। इस वजह से लोगों का पूरा दिन आवाजाही में ही निकल जाता है। ग्रामीणों ने सरकार से गुहार लगाई कि पर्यटन स्थल खज्जियार में जल्द बैंक शाखा और एटीएम खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed