{"_id":"5d1b8c538ebc3e3cb94f81a8","slug":"15620864601611-chamba-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर साहो ने एनएचपीसी करियां को 11 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर साहो ने एनएचपीसी करियां को 11 रनों से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को खेले गए क्रिकेट मैच में चंद्रशेखर साहो की टीम ने एनएचपीसी करियां को 11 रनों से हराया। क्रिकेट आयोजक समिति के प्रभारी ने दी। उन्होंने बताया कि मैच में साहो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चंद्रशेखर साहो की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 109 रन बनाएं। इसमें सर्वाधिक 21 रनों की पारी भीष्म ने खेली। एनएचपीसी करियां की ओर से रविंद्र ने 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। मगर लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएचपीसी करियां की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 98 रन ही बना पाई। इस तरह से चंद्रशेखर टीम साहो ने यह मुकाबला 11 रनों से जीता। साहो की ओर से कूका ने सात रन देकर दो विकेट चटकाए। इसी जीत के साथ साहो की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।