फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा-कीड़ी-लग्गा मार्ग पर एक सप्ताह से एचआरटीसी की बस खराब

चंबा-कीड़ी-लग्गा मार्ग पर एक सप्ताह से एचआरटीसी की बस खराब

Tue, 02 Jul 2019 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा-कीड़ी-लग्गा मार्ग पर एक सप्ताह से एचआरटीसी की बस खराब
साहो (चंबा)। चंबा-कीड़ी-लग्गा मार्ग पर एचआरटीसी की जेएनयूआरएम के तहत खरीदी गई एक बस पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ी है। इसके बावजूद बस को दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह बस एक सप्ताह पहले खराब हुई थी। इसे अभी तक एचआरटीसी ने दुरुस्त नहीं करवाया है।
विज्ञापन


इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोडिंग के बाद क्षेत्र के विभिन्न रूटों में बसों की कमी भारी पड़ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ खराब बसों को दुरुस्त करवाने के लिए एचआरटीसी पहल नहीं कर रहा है। ग्रामीण देशराज, पंकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार, रमन कुमार, जगदीश चंद, नेकराम, मेघराज, कमल कुमार, बबलू सिंह, पूर्ण चंद, व्यास देव और रवि कुमार का कहना है कि यह बस चंबा-कीड़ी-लग्गा रूट पर दौड़ती है। लेकिन पिछले एक सप्ताह से बस खराब होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी आ रही है। ग्रामीण गंतव्यों तक पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही रहै। ग्रामीणों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की कि बस को दुरुस्त करवाया जाए। ताकि उन्हें परेशानियां न पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed