फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नप चंबा के 11 वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना शुरू

नप चंबा के 11 वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना शुरू

Sun, 07 Apr 2019 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
नप चंबा के 11 वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत ग्यारह वार्डों में अब घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद चंबा ने योजना शुरू कर दी है। बाकायदा इसके लिए सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। साथ ही नगर परिषद ने इसके लिए शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। इसका भुगतान मकान मालिकों और दुकानदारों को करना होगा। अगर शुल्क की अदायगी मकान मालिक और दुकानदार नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर परिषद चंबा की ओर से यह मुहिम चलाने का मकसद शहरी क्षेत्र को संपूर्ण स्वच्छ करना है। जिससे किसी भी गली चौराहे और सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर न लग सकें। जानकारी के अनुसार नगर परिषद के तहत ग्यारह वार्ड आते है। इनमें जनसाली, चौंतड़ा, सपड़ी, सुल्तानपुर, हरदासपुरा, चौगान, हटनाला, धड़ोग, कसाकड़ा, सुराड़ा और जुलाहकड़ी शामिल है। नगर परिषद के क्षेत्र में करीब 4400 मकान है। इसके साथ ही पांच सौ से अधिक दुकानें हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद ने डोर-टू-डोर मुहिम के तहत मकान मालिकों से पचास रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा वहीं दूसरी तरफ दुकानदारों से 70 से 150 रुपये तक शुल्क निर्धारित किया गया है। नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के पार्षद भी इन दिनों अपने-अपने वार्डों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरा पार्षद शहरवासियों को इस मुहिम के बारे में जानकारी दी जा रही है। हालांकि कुछेक वार्डों में शुल्क ही अदायगी करने से लोग मना भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर रोजाना कूड़ा उठाने के लिए सफाई कर्मचारी आए तो यह अभियान सफल होगा। नगर परिषद ने साफ किया है कि जो मकान मालिक और दुकानदार शुल्क की अदायगी नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत जुर्माने का भी प्रावधान है।

इनसेट
नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शहर को संपूर्ण स्वच्छ रखने के लिए यह प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस मुहिम में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed