फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   डेढ़ वर्ष बाद भी एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिली पेंशन

डेढ़ वर्ष बाद भी एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिली पेंशन

Fri, 09 Nov 2018 10:38 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ वर्ष बाद भी एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिली पेंशन

अमर उजाला ब्यूूरो

विज्ञापन

चंबा। हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच चंबा की बैठक पुराना बस स्टैंड चंबा में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष दीवान चंद ने की। हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच के अध्यक्ष दीवान चंद ने बताया कि एचआरटीसी से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को डेढ़ वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। पेंशन के अभाव में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के कर्मचारियों को अवकाश का पैसा नहीं मिला है। ऐसे में सेवाएं देने के बाद भी अवकाश का पैसा न मिल पाना कर्मचारियों के लिए चिंता का विषय बना है।


एचआरटीसी कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का भी भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री से मांग उठाई है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान करवाया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों को छुट्टियों का पैसा और ग्रेच्युटी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच के अध्यक्ष दीवान चंद प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री का दीवाली से पहले पेंशन का भुगतान करने, मेडिकल बिलों के भुगतान करने और 30 प्रतिशत अंतरिम राहत प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया है। बैठक में कस्तूरी लाल, टेक चंद, गंगू राम, गोपाल दास, देसराज, विक्रम, ओम प्रकाश, प्रकाश, चतर सिंह, माधो राम, नैनी देवी, तिलकराज, किरपा राम और अश्वनी कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed