{"_id":"5b200eaa4f1c1bf36e8b795c","slug":"151528827562-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसाली बाजार में लगे एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसाली बाजार में लगे एटीएम
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ATM
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जनसाली बाजार में एटीएम न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि एटीएम की सुविधा नहीं होने से उन्हें पैसे निकलवाने के लिए चंबा जाना पड़ता है। इसको देखते हुए स्थानीय दुकानदारों और मोहल्लावासियों ने बाजार के आसपास किसी बैंक का एटीएम स्थापित करने की मांग की है।
स्थानीय निवासी सुभाष आनंद, सचिन आनंद, अजय कुमार, मनोज कुमार, जंग बहादूर, हैरी बहादुर, सुमन कुमार, रमेश कुमार और अरविंद का कहना है कि लोगों को अचानक अगर पैसों की जरूरत पड़ जाए तो उन्हें पैसे निकलवाने के लिए मुख्य बाजार का रूख करना पड़ता है।
विज्ञापन
ऐसे में कई बार तो एटीएम के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। इस कारण उन्हें परेशानियां उठानी पड़ती है। लोगों ने जनसाली बाजार में भी एसबीआई का एटीएम स्थापित करवाए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन